कानपुर, दिसम्बर 13 -- गौरी कुंड में हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ वार्षिकोत्सव -शोभन आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजे जयकारे -संगीतमय रामचरित मानस के पाठ के साथ हुआ प्रसाद वितरण फोटो 13 एकेबी 22 परिचय-गौरी कुंड में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते श्रद्धालु। शिवली,संवाददाता। शोभन आश्रम के ब्रह्मलीन गुरुदेव भगवान स्वामी रघुनंदन दास महाराज की पुण्य स्मृति में उनकी तपोस्थली गौरीकुण्ड में शनिवार से सात दिवसीय वार्षिकोत्सव का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। इस मौके पर आश्रम में आस्था का सैलाब उमड़ा। यहां श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना। पहले दिन संगीतमय रामचरित मानस पाठ के साथ प्रसाद का वितरण कराया गया। गुरुदेव भगवान की तपोस्थली गौरीकुंड में शुरू हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ आश्रम के महंत हरिशरणम पांडेय की देखरेख में हवन-पूजन के साथ श...