पिथौरागढ़, नवम्बर 30 -- मूनाकोट विकासखंड के गौरीहाट में लगाया बीएसएनएल का टावर शोपीस बनकर रह गया है। टावर के चालू ना होने से लोगों को अपने जरूरी ऑनलाइन कामों के लिए दूसरे क्षेत्र में जाना पड़ रहा है। गौरीहाट क्षेत्र में लगाया गया बीएसएनएल का टावर मात्र शोपीस बनकर रह गया है। इस टावर के चालू होने ना होने से क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन काम कराने के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। टावर के चालू होने पर सिम्पानी, गीठीगाड़ा, खरक्तड़ी, खोला कटियानी, तालेश्वर सहित अन्य गांवों के लगभग पांच हजार से अधिक की आबादी मोबाइल नेटवर्क से जुडती। स्थानीय डम्बर सिंह गोबाड़ी ने बताया कि पांच किमी क्षेत्र में लोगों को संचार सुविधा का लाभ नहीं मिलता है। अगर क्षेत्र में किसी व्यक्ति को कोर्इ जरूरी सूचना भी देनी हो तो उन्हें खुद उसके घर जाना पड़ता है। ग्रामीणों न...