बक्सर, दिसम्बर 10 -- बक्सर, हिप्र। आगामी दिनों में शहर के सोहनीपट्टी स्थित गौरीशंकर मंदिर की चाहरदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ताकि मंदिर प्रांगण में अनावश्यक लोगों का प्रवेश नहीं हो सके। साथ ही मंदिर परिसर में बेवजह आवारा पशुओं के आवागमन पर रोक लगाया जा सके। इसके लिए स्थानीय नगर परिषद की ओर से योजना तैयार कर ली गई। इस संबंध में बुधवार को मुख्य पार्षद के पति नियामुतुल्ला फरीदी बुधवार को गौरीशंकर मंदिर के प्रांगण में पहुंचे। साथ ही वहां संबंधित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा करते हुए स्थल का जायजा लिया। मौके पर वार्ड पार्षद इन्द्रप्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह सहित समाजसेवी राजेश यादव, हैदर अली, नप के अमीन तिलेश्वर प्रसाद व अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...