पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में शामिल रौटा पुरानी हाट स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर परिसर में धर्मशाला के विस्तारीकरण के तहत छत ढलाई का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष सोने लाल पासवान एवं सदस्य प्रमोद गुप्ता की उपस्थिति में कार्य पूरा हुआ। ढलाई कार्य के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गौरीशंकर मंदिर इस क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से सावन माह, महाशिवरात्रि, श्रावणी मेला एवं अन्य धार्मिक पर्वों के दौरान भक्तों की संख्या काफी बढ़ जाती है। बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.