देवरिया, जून 6 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार में पुलिस पिकेट के समीप उच्चकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर फिर एक महिला को शिकार बनाया है। उसके पास से करीब चार लाख जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। यहीं चार दिन पहले भी एक महिला को शिकार बनाया था। पीड़ित महिला ने अज्ञात उच्चकों के खिलाफ तहरीर दिया है। गौरीबाजार के पाननकुंडा में मायके में आईं नीरा देवी पत्नी जनार्दन गुरुवार को शादी समारोह से लौट रही थी। रामपुर चौराहे पर टेम्पो से उतरने के बाद एक दुकान पर मिठाई खरीदने पहुंची थी, तभी पहले से मौजूद दो संदिग्धों ने बात करते हुए कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद कुछ दूर लेकर गए और उनके पास से सोने का 2 मंगलसूत्र, टीका, 2 सोने का अंगूठी, नथिया व 5 हजार नकदी ले लिया और उसे एक टेम्पो पर बैठा फरार हो गए। पीड़ित महिला ने अज्ञात उच्चकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.