देवरिया, अप्रैल 13 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र में शनिवार की देर शाम भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक के मौत से घर में कोहराम मच गया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव निवासी रोशन भारती (18) पुत्र रामप्यारे शनिवार को बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकला था। उसके बड़े भाई रितेश भारती की शादी तय हैं। शनिवार देर शाम पांडेय चक चौराहे के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोग इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, मौत की जानकारी होते ही मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर पहुंचे परिजन शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.