लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी ने भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचे। जहां उन्होंने नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व आपसी समन्वय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर गौरीफंटा के प्रभारी सहायक कमांडेंट रवि कुमार समोता भी उपस्थित रहे और उन्होंने सीमा चौकी से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। बैठक के दौरान कमांडेंट ने सीमा क्षेत्र की वर्तमान सुरक्षा स्थिति, तस्करी, अवैध गतिविधियों, सीमा अपराधों की रोकथाम तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर तैनात सभी बलों एवं विभागों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय, सूचना आदान प्रदान तथा संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.