भागलपुर, फरवरी 14 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर पुस्तकालय प्रांगण में शनिवार को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति से जुड़े निरंजन साह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी में गौरीपुर खंड के सभी सनातनी व मनोज कुमार,अनिल कुमार,रसिकलाल दास,उमेश पोद्दार व संजीव कुमार आदि पूरी सक्रियता के साथ जुटे हैं। सम्मेलन में सनातन धर्म में विभिन्न पंथ जैसे शिवगुरु, दाता धर्मराज, संतमत सत्संग व कृष्ण भक्ति आदि को मानने वाले सभी हिंदू शामिल होंगे। सम्मेलन में स्वामी नारायण दास भी पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.