बेगुसराय, सितम्बर 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। दुर्गापूजा समिति गौरीपुर के सदस्यों, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता रजाकपुर के पूर्व मुखिया गणेश महतो ने की। संचालन हसनपुर बागर मुखिया विजय पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि यह तीन पंचायत रजाकपुर, हसनपुर तथा विष्णुपुर का संयुक्त दुर्गा मंदिर है। शारदीय नवरात्र पर इन पंचायतों के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। सदस्यों ने इस पूजा तथा मेला को आकर्षक बनाने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। मौके पर उपप्रमुख नंद किशोर पासवान, घूरन पासवान, विजय महतो, पूजा समिति अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, रंजीत चौधरी, प्रभंजन कुमार सिन्हा, विजय कुमार, श्रवण महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...