भागलपुर, दिसम्बर 17 -- प्रखंड अंतर्गत लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर छह स्थित गौरीपुर गांव में सोमवार की शाम एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के सिंहकुंड निवासी पंकज राय (40) के रूप में हुई है। जो पिछले करीब दस वर्षों से अपने ससुराल गौरीपुर में रहकर मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी रूनझुन देवी ने बताया कि सोमवार की अपराह्न करीब चार बजे उनके पति घर से बाहर निकले थे। इसके बाद देर शाम दो अज्ञात व्यक्ति उनके पति को अचेत अवस्था में घर लेकर आए और कमरे में बिछावन पर सुला कर बिना कुछ बताए वहां से भाग गए। उस समय घर के लोग यह समझ नहीं पाए कि पंकज राय की हालत गंभीर है। परिजनों को लगा की नशे में हैं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.