पटना, जनवरी 4 -- गौरीचक पुलिस ने शनिवार को अंडारी गांव में छापेमारी की। जमीन पर कब्जा करवाने वाले गिरोह के सरगना सहित 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान गोपालपुर निवासी पप्पू कुमार, पुनपुन के अमित कुमार, गौरीचक के सोनू उर्फ रजनीश कुमार, अमलेश कुमार, गौतम कुमार, संटू कुमार, रौशन कुमार, सुरजीत कुमार, बंटी कुमार, मोहम्मद गुलाम और मनीष कुमार के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से दो कट्टे, सात कारतूस, अंग्रेजी शराब की 13 बोतलें और चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। रौशन कुमार गिरोह का सरगना है। उसपर जमीन कब्जाने, फायरिंग और मारपीट के चार केस दर्ज हैं। एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि बदमाश जमीन कब्जाने के लिए डराने की नीयत से सरेआम गोलीबारी करने से नहीं हिचकते थे। गौरीचक पुलिस को तीन जनवरी को सूचना मिली कि अंडारी गांव स्थित पुष्पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.