रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 14 -- केदारनाथ यात्रा कर लौट रहे एक यात्री का गौरीकुंड आते हुए पर्स कहीं खो गया। पर्स में जरूरी कागजात के साथ ही 10 हजार रुपये की नगद राशि थी। काफी खोजबीन करते हुए उक्त यात्री परेशान हो गया। इस बीच ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अर्जुन सिंह को गौरीकुंड बाजार से कुछ दूरी पर एक पर्स मिला। पर्स में कागजात के साथ ही 10 हजार की नगदी थी। पुलिस कर्मी मुख्य बाजार चौकी में पहुंचा। जहां उसने उनाउंसमेंट कराया। काफी प्रयासों के बाद लखनऊ उत्तर प्रदेश के यात्री आनंद रस्तोगी वहां पहुंचे और पर्स की खबर सुनते ही उत्साहित हो गए। पुलिस कर्मी ने उन्हें उनका पर्स सुरक्षित लौटा दिया। इस पर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की। कहा कि यात्रियों के परेशानी के क्षण में पुलिस एक सारथी की तरह मददगार बन रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.