हजारीबाग, अप्रैल 29 -- बरही, प्रतिनिधि। गौरियाकरमा में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गौरियाकरमा के शिव मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की धूमधाम से पूजा अर्चना कर उनकी जयंती मनाई। समारोह की अध्यक्षता महेश पाण्डेय और संचालन सोनू पाण्डेय ने किया। ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार कर उनकी स्तुति, पूजन, पुष्पांजलि और प्रसाद अर्पित की। भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित करते हुए महेश पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। नरेश पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। वैशाख शुक्लपक्ष अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम ने जगत की रक्षा करने और दुष्टों का नाश करने के लिए अवतार लिया था। सोनू पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम साधु संतों, ऋषि मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.