देहरादून, सितम्बर 18 -- सतपुली। बाल अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराधों के लिए लोगों को जागरूक करने को पुलिस अभियान पर है। इसी कड़ी में गुरुवार को चमोलीसैंण में थाना सतपुली पुलिस में तैनात एसआई सोहन लाल, पुलिस कर्मी सजंय पॉल ने लोगों को गौरा शक्ति साइबर क्राइम एवं नशा न करने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे के कारण महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। जिससे नुकसान भी होता है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है। गौरा शक्ति एप की विशेषताएं भी बताई गई। किसी भी परेशनी के समय यह एप उनके काम आएगा। इसके अलावा बाल शिक्षा, चाइल्डहेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति आदि के लिए उन्हें जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.