देहरादून, नवम्बर 5 -- राज्य स्थापना रजत जयंती पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महिलाएं टिंचरी माई, गौरा देवी, बछेंद्री पाल बनकर रैंप पर उतरी। दून डिफेंस एकेडमी के सहयोग से होटल सिटी स्टार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, दून डिफेंस एकेडमी की उपनिदेशक दिव्या असवाल गुप्ता, उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा, सचिव नीलिमा गर्ग, निर्णायक मंडल की सदस्य कविता लोहानी और रीना आनंद ने किया। अंबिका उनियाल की टीम ने मांगल गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद मैक्स हॉस्पिटल से आई चिकित्सक रानू शर्मा ने कैंसर जैसी घातक बिमारी से बचाव की जानकारी दी। नमृता नैथानी जोशी, संध्या जोशी, कल्पना जोशी, रचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.