उन्नाव, जनवरी 7 -- हिलौली। ब्लॉक के हड़हरा मजरे लउवा सिंघनखेड़ा गांव में जय बड़े बाबा ग्राम सभा क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो लीग मैच और एक क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें गौरा कठोरवा की टीम ने रजवापुर को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता में पहला मैच साहखेड़ा और रजवापुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रजवापुर की टीम ने 120 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा उतरी साहखेड़ा की टीम 54 रन ही बना सकी। रजवापुर की टीम ने 66 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच गौरा कठोरवा और खीरो के बीच खेला गया। गौरा कठोरवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खीरो की टीम ने 77 रन ही बना सकी। गौरा कठोरवा की टीम ने 3 रन से जीत दर्ज की। उसके बाद रजवापुर और गौरा कठोरवा के बीच पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.