आरा, फरवरी 16 -- -हरप्रसाद दास जैन महाविद्यालय का 84वां वार्षिकोत्सव एवं पूर्ववर्ती छात्र संघ का 26वां सम्मेलन आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के हरप्रसाद दास जैन महाविद्यालय का 84वां वार्षिकोत्सव एवं पूर्ववर्ती छात्र संघ का 26वां सम्मेलन सोमवार को सभागार में आयोजित हुआ। अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो दुर्ग विजय सिंह ने की। स्वागत प्रधानाचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने किया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्ववर्ती छात्र संघ के महासचिव डॉ शशि कुमार सिंह ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी डॉ संजीव श्याम सिंह, बिहार विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा, जैन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो पारसनाथ सिंह, प्रो चंद्रशेखर साहा, पद्मश्री डॉभीम सिंह भावेश उपस्थित थे। उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त ...