प्रयागराज, फरवरी 1 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को युवा कार्यक्रम के तहत रज्जू भैया नगर, प्रयाग दक्षिण भाग की ओर से गौरव यात्रा निकाली गई। इस दौरान सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा और जनजातीय विकास पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी गौरव यात्रा को रेखांकित किया। गौरव यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर साठ फीट रोड राजरूपपुर से कर्बला होते हुए लूकरगंज के निकट शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में आरएसएस काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुनील और जिला प्रचारक प्रयाग दक्षिण भाग डॉ. देवदत्त ने खिलाड़ियों व कोच पीयूष, दिव्यांश कनौजिया, युविका सोनकर, रवि कुमार सोधिया, प्रखर तिवारी को सम्मानित किया। इस मौके पर भूपेंद्र, रविनाथ, राजकुमार, अमित, रामानुज, रवि पांडे, अभिनव, निशांत, चंद्रभूषण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.