मऊ, दिसम्बर 15 -- मऊ, संवाददाता। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 105वें दीक्षांत समारोह में मऊ जिले के गौरव मिश्रा ने दो गोल्ड मेडल हासिल किया। गौरव मिश्रा की सफलता की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने 12 दिसंबर को आयोजित इस समारोह में टरू और टउअ (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री में यह उपलब्धि प्राप्त की। गौरव स्वर्गीय पं. यमुना प्रसाद मिश्रा और स्वर्गीय शशिकला मिश्रा के पौत्र हैं। गौरव मिश्रा मऊ जिले के नगर क्षेत्र स्थित रामलाल वाली गली के निवासी हैं। उनके पिता संतोष मिश्रा इलेक्ट्रीशियन हैं। इनकी माता मीना मिश्रा गृहणी हैं। जबकि गौरव के चाचा रवि मिश्रा दीवानी कचहरी में अधिवक्ता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.