कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी की जगह गौरव पांडेय को जिले की कमान सौंपी है। नवनियुक्त अध्यक्ष बनने के बाद गांव पहुंचे गौरव पांडेय का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कौशांबी जिले में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। उनका स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, सम्मू जाफरी, पूर्व कांग्रेस छात्र संगठन अध्यक्ष उदय यादव, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी, मोहम्मद आरिज, एनएसयूआई अध्यक्ष अमित द्विवेदी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...