नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से पूर्वी भारत के दिव्य मंदिरों की यात्रा कराई जाएगी। 10 दिन की इस यात्रा में यात्रियों को वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भूवनेश्नवर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम (ज्योतिर्लिंग) के दर्शन करवाए जाएंगे। सफदरजंग रेलवे स्टेशन से यह गाड़ी आगामी 9 मार्च को रवाना होगा और इसमें लगभग 150 यात्रियों के जाने की व्यवस्था होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से यात्री इसकी टिकट बुकिंग कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव ट्रेन यात्रा के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रियों को घूमाया जाता है। इस बार उनके द्वारा पूर्वी भारत के दिव्य मंदिरों का दर्शन कराने के लिए टूर आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को ...