सहारनपुर, जुलाई 3 -- सहारनपुर आईआईए द्वारा बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नए पदाधिकारियों की घोषणा की। गौरव चोपड़ा को सहारनपुर चैप्टर का चेयरमैन मनोनीत किया। प्रताप मार्केट स्थित आईआईए भवन में आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण राजीव सिंघल को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, संजीव अरोड़ा, आरके धवन, प्रमोद सडाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय बजाज को राष्ट्रीय सचिव और सतीश अरोड़ा को मंडलीय अध्यक्ष नामित किया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा व प्रमोद मिगलानी आदि ने बताया कि प्रतिवर्ष नये पदाधिकारियों की टीम के चयन का प्रावधान है। चैप्टर चेयरमेन गौरव चोपड़ा एक ऊर्जावान, कर्मठ, युवा एवं जुझारू कार्यकर्ता है और विगत कई वर्षों से संस्था से जुड़े है और संस्था के विभिन्न पदो जैसे डिवीजनल सचिव, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर रहते हुए अपने कर्तव्यो...