हाथरस, दिसम्बर 12 -- हाथरस। आगरा रोड स्थित डीआरबी के मैदान पर चल रहे स्वर्गीय आर के अग्रवाल जैन मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला एस वॉरियर्स वह एसपी अकादमी के मध्य खेला गया । एस वारियर्स की टीम ने एसपी एकेडमी की टीम को करारी शिकस्त दी। एसपी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यह निर्णय उनका पूर्ण रूप से गलत साबित हुआ ।एस वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए जिसमें गौरव कुमार ने शानदार शासकीय पारी खेली उन्होंने अपनी टीम के लिए 45 गेंदौ में 104 रन बनाए जिसमें उन्होंने 2 चौके व 13 शानदार गगनचुंबी छक्के लगाए। वही उनके साथ विशाल बंसल ने दिया उन्होंने 20 गेंदौ में 3 चौकौ व 2 छक्कौ की मदद से 32 रन बनाए। एसपी अकादमी की तरफ से ...