गुमला, मार्च 6 -- गुमला। श्री महावीर मंडल समिति की आवश्यक बैठक यहां महावीर चौक पर अध्यक्ष गौरव केशरी (रजत) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष हर्ष केशरी ने पिछले सत्र का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।बैठक में पुरानी समिति को भंग कर रामनवमी 2025 के आयोजन के लिए नई समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गौरव केशरी को पुनःअध्यक्ष और रूपेश साहू को सचिव चुना गया। हर्ष केशरी कोषाध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव, संजू गुप्ता, राहुल केशरी, कौशल मंत्री उपाध्यक्ष, और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।बैठक में समिति के दिवंगत सदस्य सुमित कुमार को श्रद्धांजलि दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...