बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- गौरव : हरनौत की गोल्डी दुबई के लिए रवाना, पारा एशियाई यूथ गेम्स में होगी शामिल शॉट पुट सहित तीन इवेंट्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व दिल्ली में राष्ट्रपति से हो चुकी हैं सम्मानित फोटो : गोल्डी गोल्ड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों दिल्ली में सम्मानित होती हरनौत की गोल्डी कुमारी। (फाइल फोटो) हरनौत, निज संवाददाता। हरनौत की गोल्डी कुमारी सोमवार को दुबई के लिए रवाना हुई। वह वहां होने वाले पारा एशियाई यूथ गेम्स 2025 में अपना जौहर दिखाएगी। गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक समेत तीन इवेंट्स में वे भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। वे दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मानित भी हो चुकी है। बिहार की पैरा एथलीट गोल्डी कुमारी ने एक बार फिर राज्य और जिला के साथ देश का मान बढ़ाया है। उनके चयन से जिला में खुशी की ल...