दरभंगा, दिसम्बर 16 -- दरभंगा। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह पूरी मिथिला का सम्मान है। संजय सरावगी दरभंगा सदर विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने गए हैं, जो उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट विस्तार के दौरान संजय सरावगी को पहली बार मंत्री बनाया गया था। मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी कार्यशैली और जनसेवा से अलग पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में बिहार भाजपा को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.