कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के अंतर्गत पथलडीहा प्रक्षेत्र के तत्वावधान में पथलडीहा में बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पथलडीहा प्रक्षेत्र के अध्यक्ष जयनारायण सिंह ने की, जबकि संचालन महासंघ के युवा मोर्चा के केंद्रीय महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव कामाख्या नारायण सिंह ने क्षत्रिय समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता के बिना समाज का गौरव सुरक्षित नहीं रह सकता। महासंघ के महासचि...