बगहा, फरवरी 22 -- गौनाहा/जमुनिया, एसं। विभाग द्वारा बिजली बिल के बकाया राशि कि वसूली का भुकतान फरवरी व मार्च महीने मे परवान पर रहेगा। बिजली विभाग गौनाहा के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि बिना बिल जमा किये अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने में सहोदरा व गौनाहा थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों मे अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने वाले कुल 23 लोगों पर सम्बंधित थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कनीय अभियंता ने बताया कि सहोदरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों के 15 तथा गौनाहा थाना क्षेत्र के 8 लोगों को छापेमारी दल द्वारा अवैध ढंग से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया था। जिसमे सहोदरा थाने मे कनीय अभियंता प्रमोद पासवान द्वारा 14 तथा सहायक विधुत अभियंता सिकटा के पूर्णन्दू सिंह द्वारा एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कि गयी है। ऐसे ही गौनाहा के कनीय अभियंत...