बगहा, फरवरी 17 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज-गौनाहा रेलखंड पर रविवार से दूसरी जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया है। इस रेलखंड पर दोपहर में एक जोड़ी सवारी गाड़ी की सुविधा उपलब्ध होने पर आदिवासी बहुल क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। नरकटियागंज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से यह नई ट्रेन रवाना हुई। मौके पर स्टेशन अधीक्षक बीरेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक मोहम्मद कलीम, मुख्य क्रू लॉबी नियंत्रक शंभू साह, सीएलआई अजय कुमार सोनी आदि ने हरी झंडी दिखा कर 05502 पैसेंजर ट्रेन को गौनाहा के लिए रवाना किया। हालांकि पहले ही दिन करीब 1.18 घंटे देरी से इस ट्रेन की रवानगी हुई। गौरतलब है कि केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे की पहल पर रेलवे बोर्ड की ओर से इस ट्रेन के परिचालन की अनुमति मिली है। प्रथम चरण में आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.