बगहा, दिसम्बर 16 -- जमुनिया, एसं। गौनाहा प्रखंड में एक बार फिर बंद पड़ा आधार कार्ड सेवा केंद्र शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से आधार संबंधी कार्यों के लिए भटक रहे लोगों को अब अपने ही प्रखंड में सुविधा मिलने लगी है। आधार ऑपरेटर विक्की कुमार ने बताया कि केंद्र पर नए आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि सहित अन्य त्रुटियों का सुधार कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए लाभार्थियों की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य है। ऑपरेटर ने बताया कि सेवा के लिए आने वाले लोगों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। दस्तावेजों की पूरी सूची आधार केंद्र परिसर में चस्पा दी गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। काफी समय बाद आधार सेंटर के पुन: संचालन से क्...