देवरिया, सितम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाज सेवी राम छबिला यादव के पांचवी पुण्यतिथि पर शहर के प्रभावती देवी शिक्षण संस्थान कतरारी में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्टार क्लब वेल्थरा बलिया की टीम ने गौतम बुद्ध क्लब कसया को हराकर विजेता बनी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ समाज सेवी सुभाष यादव ने किया। प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्टार क्लब वेल्थरा बलिया एवं मैरवा के बीच खेला गया, जिसमें स्टार क्लब बेलथरा बलिया की टीम 15-10 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल ब्लू क्लब विजयीपुर सिवान एवं गौतम बुद्ध क्लब कसया के बीच खेला गया, जिसमें गौतम बुद्ध क्लब कसया की टीम विजेता रही। वहीं फाइनल मुकाबला स्टार क्लब वेल्थरा बलिया एवं गौतम बुद्ध क्लब कसया के बीच खेला, जिसमें स्टार क्लब बेलथरा बलिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.