बेगुसराय, फरवरी 10 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खम्हार स्थित गौतम धाम में ब्रह्मर्षि विवाह एवं उपनयन समिति बेगूसराय की कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक प्रसाद सिंह, महासचिव रामबाबू सिंह, संगठन मंत्री राजेश कुमार, सदस्य उमाशंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामूहिक उपनयन एवं सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन को लेकर कई परिवारों ने अपनी कन्याओं के विवाह हेतु सहमति प्रदान कर दी है। पंजीकृत अनेक कन्याओं का विवाह एक साथ संपन्न होगा। समारोह में जिले के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी, जो वर-वधू को आशीर्वाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.