बेगुसराय, मई 8 -- सिंघौल, निज संवाददाता। अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा बेगूसराय की संस्था ब्रह्मर्षि विवाह एवं उपनयन समिति ने ऋषि गौतम सेवा संस्थान खम्हार में दहेज मुक्त सामूहिक विवाह एवं सामूहिक उपनयन अभियान का आगाज कर बेगूसराय के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। इस अभियान के तहत समाज के विभिन्न तबके के परिवार के पाँच बटुकों का एक साथ एक मंच से दिन में उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इनमें छितनौर के तरुण कुमार, खम्हार के शुभम कुमार एवं सत्यम कुमार तथा पहाड़पुर लखीसराय के शिवांश कुमार एवं अभिराज कुमार शामिल हैं। रात्रि में दहेज मुक्त आदर्श कन्या विवाह अभियान के अंतर्गत खम्हार निवासी चमचम कुमारी का विवाह दिनकर ग्राम सिमरिया के रोहित कुमार के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का सभी खर्च संस्था की ओर से वहन किया गया। नव विवाहित जोड़े को विदाई के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.