बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। जिला प्रशासन ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक गौतम आर्य को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इससे पहले यह जिम्मेदारी अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी सरोज पासवान संभाल रही थीं। चुनाव कार्यों में तेजी और मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीएम आरिफ अहसन ने यह बदलाव किया है। नए डीपीआरओ गौतम आर्य को चुनाव के दौरान मीडिया को समय पर सटीक जानकारी उपलब्ध कराने और समाचारों पर विशेष निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन का मानना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में सूचना प्रबंधन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। चुनाव के दौरान मीडिया समन्वय, सूचना प्रसार...