नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, जिले के 26 थाने की रैंक पहली रही। इस बार नॉलेज पार्क थाने की रैंकिंग सबसे खराब रही। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जनवरी माह की मूल्यांकन रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई। आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाने के प्रभारी और ऑपरेटर को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुरस्कृत करने की बात कही है। पुलिस कमिश्नर द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतीपत्रों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए हर माह के प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाती है, जिसके कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर रैंकिंग में लगातार अच्छा प्रर्दशन कर रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि इस प्रणाली के तहत गौतमबु...