नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, व.सं.। शाहदरा उत्तरी जोन के गौतमपुरी क्षेत्र में स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के लोगों को सुलभ, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय निवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूर स्थित अस्पतालों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...