नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चारमूर्ति/गौड़ चौक और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर दो नए यूटर्न बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। सर्विस मार्ग को भी जल्द चौड़ा किया जाएगा। इस काम अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। नोएडा एयरपोर्ट चालू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाएगा। यूटर्न के बनकर तैयार होने पर गौड़ सिटी और उसके आसपास की 20 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले डेढ़ लाख से अधिक लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। प्राधिकरण के परियोजना विभाग अधिकारी के मुताबिक दोनों तरफ के सर्विस मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। इससे यह सड़क दो- दो लेन की हो जाएगी। अभी साढ़े तीन मीटर चौड़ी यानी एक लेन की है। गौड़ सिटी-वन व टू की सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ क्रॉसिंग रिप...