बेगुसराय, फरवरी 9 -- गढ़पुरा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की कोरियामा पंचायत के बड़ी केवाल गांव में चल रहे युवा क्रिकेट क्लब में चल रहे फर्स्ट लीग मुकाबले में गौड़ा और शेखाटोल की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर शेखाटोल की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। रोमांचक मैच में गौड़ा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने के लिए शेखाटोल की टीम ने संघर्ष के साथ 10 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। इस तरह गौड़ा की टीम ने मुकाबला जीतकर अपनी जगह क्वार्टर फाइनल में बना ली। मैच के हीरो रहे आदित्य कुमार जिन्होंने नाबाद 73 रन बनाए और 5 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि बखरी विधानसभा के पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, रहमान कंपटीशन को...