हापुड़, दिसम्बर 4 -- पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने गोकशी की घटना की फिराक में घूमने वाले बालअपचारी समेत तीन आरोपियों को मंगलवार रात को परतापुर रोड से गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। इस दौरान गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे दरोगा बाल बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, गोकशी करने के उपकरण, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि कस्बा चौकी प्रभारी सुनील कुमार टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उनको सूचना मिली कि परतापुर रोड पर खाली प्लॉट के पीछे कुछ संदिग्ध खड़े होकर गौकशी करने की बात कर रहे हैं। दरोगा सुनील कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.