बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय गौ संरक्षण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि भूसा खरीद के लिए टेण्डर की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाय। ताकि गेहूं की मड़ाई प्रारम्भ होने से पूर्व भूसा खरीद की दर स्वीकृत हो जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के सभी गौ आश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कर उनके लिंक को जिला मुख्यालय पर स्थापित कमाण्ड सेन्टर से जोड़े। सभी गौशालाओं की प्रभावी निगरानी की जाय। डीएम ने सुझाव दिया कि कैमरे इस प्रकार से स्थापित किये जायें कि गोआश्रय स्थल के प्रमुख स्थान जैसे गोदाम, प्रवेश द्वार, चरही इत्यादि की बेहतर ढंग से मानीटरिंग किया जा सके। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छुट्टा गोवंशों को गोआश्रय स्थल...