हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। सुनहरी आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट में ब्रह्मलीन परमहंस महंत चेतनानंद की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने की तथा संचालन महंत रविदेव शास्त्री महाराज ने किया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि महंत चेतनानंद महाराज का जीवन गौ, गंगा, गीता और समाज सेवा को समर्पित रहा। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि और प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि वे सरल, सहज और समाजसेवी संत थे। आश्रम के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद ने कहा कि गुरुदेव त्याग, तपस्या और सेवा के प्रतीक थे और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर संतों महंतों और श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.