अयोध्या, फरवरी 17 -- मायाबाजार, संवाददाता । कथावाचक आचार्य डॉ चन्द्राशु ने गोहत्या पर रोक न लग पाने को लेकर केंद्र सरकार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान समय में गो रक्षा की बात उठाने वालों को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। जनपद के भदौली बुजुर्ग में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गो रक्षा को लेकर जनता ने जिन पर भरोसा किया, उनसे अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार में संतों और गायों पर गोली चलने की घटनाएं हुईं, जिससे गो संरक्षण आंदोलन को आघात पहुंचा। उनका कहना था कि केंद्र में लगातार दस वर्षों तक बहुमत की सरकार रहने के बावजूद गोहत्या बंद कराने की दिशा में ठोस कदम नजर नहीं आए। गो हत्या एक गंभीर विषय बनता जा रहा है। -------------

हिंदी हिन्दुस...