नैनीताल, मार्च 20 -- नैनीताल। डीएसए मैदान में चल रही धेनुमानस गोकथा के तीसरे दिन यजमान नीरज पंत और उनकी पत्नी रेनू पंत रहे। कथा में मुख्य वक्ता व्यास गोपाल मणि महाराज ने कहा कि जो सतकर्म का फल योग, तपस्या, त्याग, जप, पूजा पाठ आदि से नहीं मिलता, वो गो सेवा से मिल जाता है। आयोजक मंडल ने बताया कि आज शुक्रवार को कथा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। इस दौरान कमला रावत, भगवती बिष्ट, लीला, पार्वती, पवन बिष्ट, वीरू मेहरा, चरन सिंह बिष्ट, महेन्द्र भंडारी, पूजा भंडारी, कमला, मुन्नी भट्ट, प्रेमा भंडारी, केशव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...