लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सुरभि गौ अनुष्ठान सेवा समिति महोली के तत्वावधान में मढिया घाट स्थित गौधाम पाराशर नाथ, मैगलगंज में गौ चेतना एवं गौ प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्नातक खंड के एमएलसी इंजीनियर अवनीश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि इंजीनियर अवनीश पटेल ने गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवा से बड़ा कोई कर्म-धर्म नहीं है। उन्होंने गौ सेवा के प्रति समर्पण भाव देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। गौशाला के विकास के लिए शासन स्तर से हर संभव सहयोग एवं लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में गौ रक्षा के प्रमुख वक्ता एवं कथावाचक पवनेश महाराज ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज से गौ से...