रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। केशव कृपा छाया फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को भक्ति वेदांत विद्या भवन गुरुकुल में सेवा प्रकल्प के तहत कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थी व आश्रितों के बीच कंबल बांटा गया। संगठन से संबद्ध लोगों ने सभी के लिए भोजन की व्यवस्था के साथ गो सेवा की। संगठन की ओर से गुरुकुल प्रबंधन को आर्थिक सहयोग भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष मीरा अग्रवाल, सचिव सुमिता अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सोनू, आद्यांश, वशिष्ठ, संतोष नथानी, रेणू, आकाश चतुर्वेदी, रवि शुक्ला, आरती मिश्रा की भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.