अमरोहा, फरवरी 8 -- मंडी धनौरा। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग दीपक गोयल ने तहसील की गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों को चुंदरी ओढ़ा कर व गुड़ खिलाकर पूजन किया। रविवार को कान्हा गोशाला, बछरायूं अस्थायी गो आश्रय स्थल, चुचैला कलां, डींगरा में गो वंश के स्वास्थ्य को देख कर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। रखरखाव, सफाई, पीने के पानी, भूसे, चारे और पशु आहार की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस मौके पर सीवीओ डॉ. आभा दत्त, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. दीपाक्षी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...