बोकारो, फरवरी 19 -- नावाडीह। प्रखंड के कबीर गोशाला के संस्थापक छत्रबली पंडित ने बताया कि गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत 24 फरवरी को जमशेदपुर में प्रांत स्तरीय बैठक की जाएगी। 27 अप्रैल को बोकारो, धनबाद व गिरिडीह जिला के सभी प्रखंड कार्यालयों में प्रार्थना पत्र देकर गो-माता को राष्ट्र का सम्मान देने, गो-हत्या पूर्णतः बंद करने, गो-पालन मंत्रालय निर्माण करने एवं गोचर भूमि को मुक्त कराने की मांग सरकार से की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...