कन्नौज, फरवरी 20 -- कन्नौज l जिले के सभी नगर निकायों में विशेष गो-संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाकर आमजन को राहत देना तथा किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना है। अभियान के तहत तहसील कन्नौज क्षेत्र में 15 निराश्रित गोवंशों को कैटल कैचर की मदद से पकड़कर कान्हा गोशाला सिकंदरपुर और अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सहजापुर में सुरक्षित रखा गया। तहसील छिबरामऊ में 4 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर कान्हा गोशाला सिकंदरपुर भेजा गया। वहीं तहसील तिर्वा क्षेत्र से 5 गोवंशों को पकड़कर कान्हा गौशाला खैरनगर में संरक्षित कराया गया। इस प्रकार कुल 24 निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह ने बताया कि निराश्रित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.