शाहजहांपुर, जनवरी 15 -- राष्ट्रीय गो रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ ने कहा कि गोवंश की दुर्दशा का हाल किसी से छुपा नहीं है इसलिए गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए जिससे गौ माता को न्याय मिल सके। बुधवार को दिल्ली से प्रयागराज जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवंत कुमार मैथिल का भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ यशवंत कुमार मैथिल ने बताया कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए संघ के द्वारा मुंबई से दिल्ली तक पैदल यात्रा की गई है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष साध्वी अपराजिता, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, सुनील शर्मा, अरविंद, दीपक राजपूत, आरती सिंह, रीना सक्सेना, मालती, गीता शर्मा, रंजना कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.