आरा, दिसम्बर 30 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा प्रखंड के पंडितपुर गांव के हिंदू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर संगठन की ओर से उन्हें भगवान श्रीराम का भव्य तैल चित्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। नागेश सम्राट ने बताया कि हर वर्ष पटना में हिंदू पुत्र संगठन द्वारा निकाली जाने वाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर भी विमर्श किया गया। इस संबंध में नितिन नवीन के आवास पर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। नागेश सम्राट ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.